बेतिया – गौनाहा:– *नौ मवेशीयो को छोड़कर भागे तस्कर*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* अलग अलग सीमावर्तीक्षेत्रो से नौ मवेशी को एसएसबी के जवानो ने जप्त किया है ।
इसकी जानकारी देते हुए 44 बी बटालियन एसएसबी नरकटियागंज कमांडेंट अंजय कुमार रजक ने बताया कि भिखना ठोरी जंगल पिलर न. 434/1 से टीम लीडर सी सी मलकार के नेतृत्व में पांच मवेशी वही पचरौता जंगल पिलर न. 427/35 से टीम लीडर एल दिवान सींह के नेतृत्व में चार मवेशी को जप्त किया गया है । हलांकि दोनो जगहों से तस्कर जवानो को चकमा देकर भागने में सफल रहे । जप्त मवेशीयो का अनुमानित किमत 1,68,000/-₹ आंकी गई है । जप्त मवेशीयों को ताजपुर सिसवा फाटक को हैंडओवर किया गया है ।