Θ बेतिया – सरकार तोड़े चीन के साथ सभी रिस्ते:- आज़ाद मंच

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

चीन की सीमा से लगी गलवन घाटी पर शहीद हुए भारत माता के 20 वीर सपूतों की याद में शुक्रवार की शाम बानुछापर स्तिथ राष्ट्रिय आज़ाद मंच के आवासीय कार्यलय में प्रदेश उपाध्यक्ष गोलू मिश्र के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चीन की कायराना हरकत पर जम कर रोष जाहिर किया।मौजूद कार्यकर्ताओ ने दो मिनट का मौन रख शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने कहा की धोखे से हुई इस कार्रवाई में भारतीय सैनिक शहीद हुए हैं लिहाजा हम सरकार से चीनी सेना के इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग करते है।तथा हम देश के नागरिकों से अपील करते है कि राष्ट्रहित में चाइनीज सामानों का बहिष्कार करें।सभी प्रकार के चाइनीज सामग्री के बदले भारत में निर्मित विकल्प मौजूद है इसको अधिक से अधिक प्रयोग में लाने की आज आवश्यकता है। वही जिलाध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत सरकार को चीन जैसे दुश्मनों के साथ सभी प्रकार के व्यवसायिक मित्रता को त्याग देनी चाहिये।राष्ट्र के आम जनता की भी सरकार से यही मांग है।वही प्रदेश उपाध्यक्ष गोलू मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय आज़ाद मंच के कार्यकर्ता जिले में पंचायत स्तर तक पहुँच कर चाइनीज सामग्रियों के वहिष्कार के लिये अभियान चला लोगों को जागरूक करेंगे।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव निजामुदीन आलम ने किया।इस दौरान प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति के प्रेम कुमार,व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश कुमार ,धनञ्जय शर्मा,आईटी सेल संयोजक ईo शुभम कुमार,सागर झा,शिक्षक राजीव कुमार,वीरेंद्र कुमार ने भी अपनी बात रखी।