सारण :आदर्श मध्य विद्यालय बभनगावा में तरंग प्रतियोगिता

परसा-
प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय बभनगावाँ परिसर में तरंग कार्यक्रम के तहत खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में संकुलस्तरीय बिद्यालय के सैकड़ो छात्र छात्राओ ने खेल कूद कार्यक्रम में भाग लिया।संकुलस्तरीय आयोजित बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मिट तरंग कार्यक्रम में दौड़ उच्ची कूद लंबी कूद कबड्डी पेंटिंग सुगम संगीत आदि खेल का आयोजन किया गया।जिसमे 100 मीटर की दौड़ में धीरज कुमार ख़ुशी कुमारी 400 मीटर दौड़ में रीतेश कुमार सोनी कुमारी पेंटिंग में काजल कुमारी चिंकी कुमारी उच्ची कूद में दिनेश कुमार लम्बी कूद में अनिकेत कुमार क्यूज प्रतियोगिता मेंआदित्य कुमार सुगम संगीत में अंकित कुमार कब्बड्डी में संध्या कुमारी रूचि कुमारी संगीत में प्रियंका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में सफल रहे छात्र छात्राओ को मुख्य अतिथियो द्वारा पुरष्कृत किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय बीआरपी विजय प्रकाश शर्मा असगर अली तथा प्रधानाध्यापक मुंद्रीक राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।कार्यक्रम में समन्वयक आफ़ताबआलम शिव नाथ राय एचएम माया देवी राधे श्याम सिंह रामजी सिंह ज्ञान प्रकाश आर्य राज कुमार राय वार्ड सदस्य पूनम देवी आदि समेत सैकड़ो छात्र छात्रा उपस्तिथ थे।कार्यक्रम का संचालन अन्याय बिद्यालय एचएम माया देवी ने किया।




Recent Comments