दिघवारा।थाना क्षेत्र के राईपट्टी दिघवारा गांव के गंगा नदी के दियारे में एक व्यक्ति को चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।मृतक की पहचान नही हो सका है तथा देखने से 35 वर्ष का प्रतीत होता है ।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि घटना स्थल से कुछ शराब की पाउच व खाने का समान पाया गया तथा मृतक के शव को देखने से पता चला कि उसका दोनों हाथों को गमछा से बांध कर चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई है ।मृतक टीसर्ट व लूजर पहने हुए था।पुलिस ने घटनास्थल से हत्या के प्रयोग मे लाया गया चाकू भी बरामद किया ।शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा है ।