बेतिया – गौनाहा:– *सात निश्चय कार्य में घटिया सामग्री लगाने का लगा आरोप*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के बैठक में प्रखंड के 18 पंचायतों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत बन रही विकास कार्यों में घटिया समाग्री लगाने की शिकायत जिला पदाधिकारी से किये जाने का निर्णय लिया गया है ।
परसा निवासी अमजर मियां के अवास पर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षा व्यवसायीक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश साह ने कि । बैठक में कार्यकर्ताओ का आरोप था कि प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में कराये जा रहे नाली, गली कार्य में घटिया ईट, लोकल बालू तथा पत्थर का प्रयोग कर किया जा रहा है । सीमेंट भी प्रयाप्त मात्रा में नही लगाया जा रहा है । जिसके कारण कार्य से गुणवत्ता नही दीखाई देती है ।
वही वक्ताओ में अनिरूद्ध प्रसाद कुशवाहा, ललन यादव , नाजीर हुसैन, बदरे आलम, मोइन अहमद, लालबाबू पटेल, अभिमन्यु गिरी, सुशील प्रसाद, सुर्यवंती देवी, मोती देवी, देवकली देवी , मदन साह , भोला साह , राजू पासवान, श्याम बिहारी साह, सभापति साह आदि सामिल रहें ।




Recent Comments