मान पुरसौली गांव के अग्निपीड़ितों को मिली मदद

इसुआपुर(सारण): प्रखण्ड के मान पुरसौली गांव में रबिबार को हरिजन बस्ती में आगलगी में अपना सबकुछ गवां चुके पीड़ित परिवारों को सरकार के तरफ से मदद स्वरूप रुपयों के चेक दिए गए ।प्रभारी अंचल निरीक्षक सुनील कुमार आर्य ने बताया कि घटना के तीसरे दिन पीड़ित सिमा देवी पति सुगेन्द्र राम,लालती देवी पति लगन राम,छठिया कुअंर पति स्वर्गीय मिश्री राम,मोहन राम पिता स्वर्गीय मिश्री राम को सरकार के तरफ से निर्धारित 9 ह्जार 8 सौ -9 हजार 8 सौ के चेक दिए गए ।वही पंचायत के मुखिया पति तथा पूर्ब मुखिया राजकिशो सिंह के तरफ से अन्न बस्त्र सहित 2000 रुपये की मदद भी की गई थी। ओके पर मुखिया राजकिशोर सिंह,छबिनाथ सिंह,श्याम प्रसाद सहित दर्जनो लोग मोजूद थे ।