बेतिया – गौनाहा:– *कोर्ट के आदेश पर पत्नी को बुलाने गये पति के साथ हुई मारपीट बेतिया रेफर*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* कोर्ट के आदेस को पालन करते हुऐ मटियरिया थाना क्षेत्र के मटियरिया निवासी भूपेंद्र पावे जब अपनी पत्नी को बुलाने महुई स्थित अपने ससुराल गये तो वहां उनके साथ मारपीट की गई । जीससे वो बुरी तरह से घायल हो गये हैं ।
घायल अवस्था में परिजन उनको लेकर रेफरल हॉस्पिटल गौनाहा पहुंचे जहां उत्तम ईलाज के लिए उनको बेतिया रेफर कर दिया गया ।
विदित हो कि भूपेंद्र पावे की शादी स्थानीय लोगो के द्वारा 2014 में मंदिर में कराया गया था । फिर मात्र तीन महीने खुसहाल जिंदगी जिने के बाद ही दोनो के बीच दरार पैदा हुआ और मामला थाने पहुंच गया । जिसमें 29 अप्रैल को पुलिस ने भूपेंद्र पावे को गिरफ्तार कर दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत जेल भेज दिया था ।
कोर्ट के आदेश पर युवक ससुराल पहुंच जब पत्नी को वापस घर लाने लगा । तभी फोटो खिचने पर मना करने के बाद उसके साथ मारपीट किया गया । जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है ।
इस संबंध मे थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नही हैं आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाऐगी ।




Recent Comments