इसुआपुर। थाना क्षेत्र के चकहन गांव के मंजू देवी ने इसुआपूर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमेँ  अपने 14 बर्षीय पुत्र मंटू कुमार के अपहरण के आरोप मे 3 लोगों को अभियुक्त बनाया है।दर्ज प्राथमिकि मे तरैया थाना क्षेत्र के ग्राम महुली के उपेन्द्र सिंह पिता स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह,अभिषेक कुमार सिंह व मनु सिंह पिता उपेन्द्र सिंह के साथ साथ 4 अज्ञात को अभियुक्त बनाया है।उसने लिखा है कि  सारे अभियुक्त  11-10-2020 को उसके घर आकर उन्हें गालियां देने लगे तथा उसके बेटे पर एक मोबाईल तथा पांच हजार रुपये चोरी कर लेने का आरोप लगाते हुये उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।उसी दिन से उनका बेटा लापाता है ।इस सम्बंध मेँ थानाध्य्क्ष से उचित कार्यवाई करने तथा उसके पुत्र को ढून्ढ़ लाने की बात कही है ।