
हंगमा की भेंट चढ़ा पंचायत समिति की बैठक
मांझा (गोपालगंज ):वर्ष 2018 और 2019 में विकाश कार्य करने, योजनाओ के प्रस्ताव को पारित करने और चल रहे विभागीय कार्यो के समीक्षा हेतु पंचायत समिति और मुखियागण की बैठक की प्रखण्ड कार्यालय के मीटिंग हॉल में की गई। बैठक में अधिकारियो के अनुपस्तिथित रहने पर जमकर जनप्रतिनिधियो ने हंगमा कर मीटिंग हॉल में ताला जड़ दिया। अंचलपदाधिकारी राजेश कुमार के जिला में चल रहे मीटिंग से 1 बजे लौटने पर शुरू की गई बैठक। बैठक में सभी बिभागीय पदाधिकारी को पहुचना था जिसमे कृषि विभाग से प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी कपिल प्रसाद, मनरेगा पी ओ विजय कुमार सिन्हा बैठक में पहुचे हुए थे। स्वास्थ्य विभाग के पशु चिकित्सक, शिक्षा विभाग और बाल विकाश परियोजना विभाग से पदाधिकारी नही पहुचे थे जिसके चलते इन चार विभाग के चल रहे कार्य की समीक्षा बैठक में नही हो पाई। जबकि सभी विभागीय पदाधिकारियो को बैठक में उपस्तिथित रहने की सूचना पहले ही दी गयी थी। उसके बाद भी नही पहुचने के कारण जन प्रतिनिधियो ने हंगामा किया। अंचलपदाधिकारी के समझाने पर 2 बजे से बैठक शुरू की गई जिसमें सरकार द्वारा विकाश कार्य के लिए चलाए जा रहे योजनाओ में कार्य कराने के लिए प्रस्ताव पारित करने के साथ अनुपस्तिथित रहने वाले शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सालय विभाग, बालविकाश विकाश विभाग और बिजली विभाग के पदाधिकारी से अनुपस्तिथित रहने के मामले स्पस्टीकरण देने के प्रस्ताव पारित किए गए। इस बैठक में पंचायत समिति सदस्य शमीम परवेज, आलोक कुमार गुप्ता, उप प्रमुख ब्रजभूषण यादव सहित 26 पंचायत समिति सदस्य तथा मुखिया अशोक कुमार, राधा देवी, उमाशंकर राम, रागनी मिश्रा, सहित 20 पंचायत के मुखिया मौजूद थे।




Recent Comments