बेतिया – गौनाहा:– *आग लगने से पांच घर जल कर राख*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
= बिजली का तार टूटना बनी हादसा का कारण
= बीस लाख से उपर की हुई क्षती
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजडा पंचायत के वार्ड नंबर पांच में बिजली की तार गिरने से लगी आग के कारण पांच घर जल कर राख हो गये है ।

घटना की पृष्टी करते हुऐ पंचायत के मुखिया जयप्रकाश महतो ने बताया कि बीतीे मध्य रात्री में आग लगने से पांच घर जल कर राख हो गये है जिसकी सुचना स्थानीय थाना व अंचल को दि जा चुकी है । सुचना पाकर मौके पर रात्री के दस बजे पहुचे सहोदरा थाना के एसआई सुबोध कुमार ने आग बुझाने में ग्रामीणों का भरपुर सहयोग किया । काफी मशक्कत के बाद बाकी के घर को आग से बचाया गया ।

आग लगने से सहाबुद्दीन देवान का घर पुरी तरह से जल गया है जिसमें एक मोटर साईकिल, दो साईकिल, दो बकरा, चावल, घान, गेंहु समेत फर्नीचर सुरदीन देवान का घर में रखे नगद चालीस हजार रूपये, गहना, साइकिल सहित फर्नीचर व कपडा वकील देवान का दो लाख नगद, साइकिल, कपडा फर्नीचर समेत घर में रखी राशन, रौक देवान का सभी समान, दरोगा देवान का इंदिरा आवास योजना की मिली राशी समेत घर में रखी एक लाख पचास हजार नगद समेत कपडा, फर्नीचर, राशन जल कर राख हो गया है ।
वही सीओ प्रदीप कुमार सींहा का कहना है की संबंधित रास्व कर्मचारी को उक्त स्थल पर भेजा गया है । अविलंब अग्निपिडीत लोगो को राहत समाग्री दी जाऐगी ।




Recent Comments