
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा प्रखंड के सालिमपुर पंचायत स्थित पोखड़ा के समीप मंदिर प्रांगण में आज शनिवार से 24 घंटे का अखंड अष्टजाम शुरू हो गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है।
अष्टजाम के शुभारंभ पर एक भव्य जलभरी (कलश) यात्रा निकाली गई, जिसमें बहुत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे श्रद्धालु पवित्र जल भरकर जयकारों के साथ पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचे, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड कीर्तन का आगाज हुआ।
बताते चलें कि अभी कुछ ही दिन पहले यहाँ एक भव्य यज्ञ का सफल आयोजन संपन्न हुआ था। उसी कड़ी में आज शनिवार को इस अखंड अष्टजाम का आयोजन किया जा रहा है।
‘हरे कृष्ण, हरे राम’ के महामंत्र से पूरा इलाका गुंजायमान है।
ग्रामीणों के अनुसार इस तरह के सामूहिक धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्र में सुख, शांति और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और पूजा समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। ,जग नारायण सिंह, संजय सिंह, शिवपरसन भारती
सुनील सिंह, समिति सदस्य मोहन साह उपमुखिया अजीत कुमार, राकेश सिंह, वार्ड सदस्य संजय सिंह, बिक्की सिंह, रौशन सिंह, सोना,पंचायत के जनता सहित गणमान्य लोग मौजूद थे





Recent Comments