बेतिया – गौनाहा:– *बिहार मध निषेध दिवस पर किया गया बैठक का आयोजन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* बिहार मध निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को गौनाहा बीसुत्री कक्ष में जदयूकार्यकर्ताओ की एक बैठक संपन्न हुआ है । जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष बिक्रम चौधरी ने किया ।इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओ ने एक दुसरे को दुध पिलाकर मध निषेध दिवस मनाया और आम जनता में यह संदेश दिया । वही मौके पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बिक्रमा चौधरी ने कहा कि सुबे के मुखिया माननीय नितिश कुमार के द्वारा सफल शराबंदी कानून लागू होने के बाद पुरे प्रदेश मे आज मध निषेध दिवस मनाने का संकल्प लिया गया है । इस मौके पर आम जनता मे यह संदेश भेजा गया कि दारु से नाता तोड़ो और दुध से नाता जोड़ो । वही महासचिव नसीम आखतर ने कहा कि आज ही के दिन मुख्यमंत्री ने शराब बंदी कानून लागू किया था । जिसे आज पुरे प्रदेश मे अमन चैन कायम है ।आये दिन होने वाली दुर्घटनाओ में काफी कमी आयी है ।
इस मौके पर दिनेशर यादव, संजय गुप्ता, भिखारी मांझी, राजेश महतो, ओमप्रकाश चौधरी, राजेश शाह, संजय भारती, सुदर्शन राम, राजू पुरी, राजकुमार गुप्ता, छठू पटेल, मोती लाल राम, सीताराम पटेल, ललन यादव, सज्जन बहादुर आदि उपस्थित थे ।