बेतिया – गौनाहा:– *मटियरिया थाना की अपहृता रामनगर में बरामद*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* गुप्त सुचना के अधार पर मटियरिया व रामनगर पुलिस के संयुक्त छापेमारी में शुक्रवार की संध्या हरिनगर रेलवे स्टेशन के पास से एक नाबालिक अपहृता को बरामद किया गया हैं ।
इसकी जानकारी देते हुऐ प्रभारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि अपहृता की पहचान डरौल पंचायत के चरिहानी निवासी रामप्रसाद कुंअर के पुत्री के रुप में की गई हैं । जिसे 64 के ब्यान के लिए न्यायलय भेज दिया गया है ।
विदित हो कि एक हप्ते पूर्व अपहृता के पिता ने मटियरिया थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर रामनगर थाना के भावल निवासी अपहरणकर्ता कृष्णा साह व रामेश्वर साह को नामजद अभियुक्त बनाया था । थाने में कांड संख्या 14/18 दर्ज हैं ।मामला प्रेम प्रसंग का ही हैं ऐसा प्रतीत होता है ।