बेतिया – गौनाहा:– *अवासीय विद्यालय घमौरा में जाती प्रमाण पत्र को लेकर फंसा पेंच*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* अवासीय विद्यालय धमौरा में नमांकन के लिए जाती प्रमाण पत्र को लेकर पेंच फसा हुआ है ।
अभिभावक नंदकिशोर महतो, रीषी महतो, रवी महतो, रामबली पंजीयार आदि लोगो का कहना है कि जब वो अभिभावक अपने बच्चो का नमांकन कराने अवासीय विद्यालय धमौरा पहुचें तो प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा अन्य प्रमाण पत्र के साथ जाती प्रमाण पत्र का मांग किया गया । जाती प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वो अभिभावक जब अंचल कर्यालय गौनाहा पहुंचे तो अंचलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि छात्र नही अभिभावक के जाती प्रमाण से काम चल जाऐगा ।
वही प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद का कहना है कि कल्याण विभाग के आदेशानुसार छात्र व छात्राओ के जाती प्रमाण पत्र के बीना नमांकन संभव नही है ।
इस संबंध मे अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि बीईओ विजय कुमार वर्मा को फोन कर आदेश दिया गया है कि अभिभावक के जाती प्रमाण पत्र के आधार पर छात्र व छात्राओ का नमांकन कराया जाये ।