बेतिया – गौनाहा:– *अंचल परिसर मे भू-अर्जन कैंप लगा बांटा गया 12967625/₹*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड परिसर मे आज मंगलवार को भू-अर्जन कैंप लगा कर बन रही सैनिक सीमा सड़क मे पडी रैयती भूमी के अर्जन के लिए भू-स्वामी को चेक देकर भूमी का अर्जन भू-अर्जन पदाधिकारी के द्वारा किया गया ।
लगी कैंप से भू-स्वामीयों को एक करोड़ ऊन्नतिस लाख सडसठ हजार छः सौ पच्चीस रूपये का चेक वितरण किया गया गया ।
आपको बताते चले की सीमा सुरक्षा सड़क जो इंडो नेपाल सीमा से सटे बनायी जा रही है । उसी के कार्य को आगे बढ़ाते हुऐ सरकार ने अपने कामो मे तेजी लायी है और कार्य जोर शोर से कर रही है । बकायेदार भू-स्वामी को उनका भूमी का मुल्य दे जमीन लेकर सडक का निर्माण कर रही है । मौके पर भू-अर्जन पदाधिकारी कपिलेश्वर मंडल , अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंहा, डीएलवो नाजिर अनिर्सुरहमान,अंचल अमीन मंजय कुमार यादव, सुरेंद्र सर्मा, कोषागार अनीस अंसारी , नाजीर प्रेम श्रीवास्तव, हरिओम आदि उपस्थित रहे ।




Recent Comments