सलिमापुर उत्तर टोला मईयां स्थान पर 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का हुआ समापन
हाथी घोड़े और झांकी के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा
मढ़ौरा(सारण) । प्रखंड के सलिमापुर उत्तर टोला मईयां स्थान पर 24 घंटा के अखंड अष्याम का सफल समापन हुआ । जन सहयोग से मईयां स्थान पर 24घंटे अष्टयाम आयोजन की पुरानी परंपरा रही है । इस परम्परा के तहत मंगलवार को यजमान और ग्रामीण महिलाओं ने जलभरी की थी । जलभरी गांव से निकल कर सलिमापुर पोखर तक पहुंची थी जहां से पवित्र जल भर अष्टयाम स्थल तक पहुंची थी।कलश यात्रा में हाथी घोड़े एव आकर्षक झांकियों के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण शामिल हुये। जहां कलश स्थापना के साथ ही मंगलवार को अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। वुधवार को अष्टयाम की समाप्ति के बाद सांस्कृतिक संकिर्तन का आयोजन के साथ समापन किया गया । अष्टयाम को सम्पन्न कराने में नागेश्वर सिंह, विजय कुमार सिंह, बृजभूषण सिंह, निरसू नारायण सिंह, बच्चा कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, प्रेम शंकर सिंह, सुनील सिंह,शैलेश कुमार सिंह,सवालिया सिंह, जगदीश सिंह,योगेंद्र सिंह,प्रमोद सिंह, चंद्रमा शाह समेत अन्य लोगों ने भी सक्रिय सहयोग किया ।
–/-





Recent Comments