पंचायतों के सर्वांगीण विकास हेतु मिलजुल सेवा करें: श्रीकांत



एकमा/रसूलपुर/सारण। नगर पंचायत एकमा बाजार के सभागार में प्रखंड प्रमुख अंजु देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई।
बैठक में में मौजूद विधायक श्रीकांत यादव ने पंचायत समिति सदस्यों से पंचायतों के सर्वांगीण विकास हेतु मिलजुल कर जनता की सेवा करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि नल जल, आवास योजना, शौचालय निर्माण सहित बिजली व स्वास्थ्य की सुविधाएं जनता को सहज ढंग से पहुंचाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की।
इस दौरान बैठक में नवनिर्वाचित विधायक श्रीकांत यादव को पुष्पगुच्छ भेंटकर व शाल ओढाकर प्रमुख अंजु देवी, उप प्रमुख शुभ नारायण यादव, बीडीओ डॉ. कुन्दन, सीओ कुमारी सुषमा संयुक्त रुप से सम्मानित किया गया।
बैठक में बिजली, स्वास्थ्य, खाद्यान्न आपूर्ति, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, मनरेगा, सात निश्चय, आवास, पेंशन, आपदा, राजस्व, सड़क आदि विषयों पर चर्चा करते हुए इनके सुलभ व सहज सुविधाएं जरुरतमंद जनता के बीच उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई। इस दौरान बिजली विभाग के कनीय अभियंता गौतम कुमार सहित अन्य कर्मियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाये गये।
बैठक में प्रखंड प्रमुख अंजु देवी, उप प्रमुख शुभ नारायण यादव, बीडीओ डॉ. कुन्दन, सीओ कुमारी सुषमा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, बीईओ रागिनी कुमारी, सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार, बिजली विभाग के जेई गौतम कुमार, इन्द्रजीत सिंह, सीडीपीओ, एमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मुखिया व पंचायत समिति सदस्य शामिल थे।

विधायक ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण:

इसी क्रम मेंं बैठक से बाहर निकलने के बाद विधायक श्रीकांत यादव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया:

उधर नौतन गांव के खेल के मैंदान में शहीद रघुनंदन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाईल मैच का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। वहीं खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।