सारण :मढौरा के व्यवसायीयों के साथ एएसपी ने किया बैठक,सुरक्षा की दृष्टि से सीसी कैमरा लगाने का दिया सुझाव

———

मनोकामना सिंह की रिपोर्ट

———-


मढ़ौरा (सारण)
नगर के स्वर्ण व्यावसायियों के साथ एएसपी अशोक कुमार सिंह ने बैठक कर सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया I थाना परिसर में सपन्न बैठक में एएसपी ने कहा कि स्वर्ण व्यवसायी सहित सभी बड़े व्यावसायी के लिए जरुरी है कि वे अपने प्रतिष्ठान को सीसी कैमरा युक्त रखेI दूकान में कैमरा लगा होने पर छोटी छोटी समस्या पर रोक लग जाएगी तो बड़ी समस्या में अनुसंधान में सुविधा मिलने लगेगी I

एएसपी ने कहा कि दुकानों में मुख्य सड़क को केन्द्रित करके भी कैमरा लगाया जाए इससे आने -जाने वाले लोगो पर नजर रखी जा सकेंगीI इस दौरान एएसपी ने प्रत्येक दुकान संचालक से सुरक्षा को लेकर आवश्यकता की जानकारी ली और जरुरत को पूरा करने की  दिशा में कारवाई का निर्देश सम्बंधित थानाध्यक्ष को दिया I बता दे कि तीन दिन पहले भी एएसपी ने बैंकर और व्यावसायी के साथ बैठक कर सुरक्षा की जरूरतों की जानकारी ली थी I इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुश्पेंदु , जेएसआई मनोज कुमार ,कुनाल सोनी,विष्णु गुप्ता,प्रेम सोनी,राजू सोनी,बांके लाल ठाकुर सहित दर्जनों व्यावसायी उपस्थित थे I



 
—