बेतिया – गौनाहा:– *प्रखंड परिसर मे अलाव जलाने से पहुंची राहत*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड क्षेत्र मे पड रही कड़ाके की ठंड के कारण बढी परेशानीयो को देखते हुऐ अंचल परिसर मे अंचलाधिकारी के द्वारा अलाव की व्यवस्था कर दी गयी है ।
प्रखंड मे आये सौकडो लोगो ने जल रही अलाव को देख प्रखंड प्रशासन को धन्यवाद दिया है ।
वही इस संबंध मे अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि कड़ाके की ठंड मे पहुंच रहे हजारो की संख्या मे आवेदको को ठंड से बचाने के लिए अंचल परिसर के अलावे पांच छः जगहो पर अलाव की व्यवस्था की गयी है ।
साथ ही साथ अचानक गिरी पारा तापमान के कारण काउंटर पर खडे कतार मे लोगो से आग्रह किये की कतार मे खडे माता बहन अपना कार्य कराये एवं जिन लोगो के कार्य मे विलंब है वह आग के पास आकर ठंड से बचाव करें ।




Recent Comments