दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
2 देशी कट्टा व 9 जिंदा कारतूस सहित 3 अपराधी को बेतिया पुलिस ने कांड के तीसरे दिन ही धर दबोचा। चनपटिया थाना क्षेत्र चुहड़ी के शंकर प्रसाद शिक्षक को विगत 17 दिसम्बर 2018 को विनय पाठक द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था। इस क्रम में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष सिरिसिया, थानाध्यक्ष गोपालपुर एवं पदाधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही थी तभी गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुबह भैसही हाई स्कूल के कैम्पस में कुछ अपराधियो के छिपे है। त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी टीम ने मोतिहारी के आनंद तिवारी, शनिचरी ओपी क्षेत्र निवासी सरदार यहावन्त व सिरिसिया ओपी क्षेत्र निवासी सोनू कुमार को धर दबोचा गया। जांच क्रम में इनके पास दो देशी कट्टा, 9 राउंड 315 बोर की गोली एवं 3 मोबाईल बरामद किया गया। ये सभी अपराधी शंकर प्रसाद शिक्षक के ऊपर की गई जानलेवा हमले में शामिल थे। विनय पाठक को संरक्षण देने वाला इसका मामा आनंद तिवारी इस घटना का मास्टर माइंड है जो मोतिहारी में जमीन खरीद-ब्रिक्री का कार्य करता है। पूर्व में भी कई कांडो में दोषी पाए गए हैं। उक्त मामले की पुष्टि बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने किया। मौके पर बेतिया सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत, मुख्यालय डीएसपी अरुण कुमार सिंह, गोपालपुर थानाध्यक्ष सहित कई छापेमारी टीम में शामिल रहे।





Recent Comments