
इसुआपुर(सारण)। प्रखण्ड परिषर में दिव्यांगों के सर्टिफिकेट के सत्यापन हेतु शनिवार को शिविर का आयोजन किया। जिसमें सैकडों दिव्यांगों ने भाग लिया। लेकिन इस शिविर के लिए सरकारी स्तर पर कोई इंतजाम नहीं दिखा। जिससे विकलांगो को इस धूप में नीचे जमीन पर बैठकर अपने बुलावे का इंतजार करना पर रहा था। वही उनके पीने के लिए पानी तक की भी कोई व्यवस्था नही किया गया था। जिससे उन्हें प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ता था। जो दिव्यांग चल नही सकते थे उन्हें इस धूप में प्यास बुझाने के लिए पानी लाने हेतु अपने अभिभावकों का इंतजार करना पड़ रहा था। इस बाबत पूछने पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीलिमा सहाय ने कहा कि शिविर के व्यवस्था हेतु सरकार से उन्हें कोई फण्ड नहीं मिला है। वैसे भी किसी को पानी पिलाने का काम उनका नहीं है। मैने दो दिन पहले ही विभाग को शिविर को निरस्त करने के लिए चिठी लिख चुकी हूं। व्यवस्था से खफा राजद के जिला महामंत्री अजय राय ने भी अपनी स्थानीय प्रशासन व सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्ति की। मौके पर आये अभिभावकों ने अव्यवस्था के लिए बीडीओ के प्रति अपनी आक्रोश जाहिर की।




Recent Comments