
नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को लेकर घर घर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता

मढ़ौरा (सारण):
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों को गांव गांव और घर घर और लोग लोग तक पहुंचाने का बीजेपी कार्यकर्ता ने अभियान चलाया I नगर से बीजेपी कार्यकर्ता ने अपना अभियान शुरू कर शिल्हौड़ी पहुंची I

शिल्हौड़ी शिव मंदिर पहुंच कर मंदिर परिसर में एक लोगों से मिलकर उन्हें भाजपा के विकास कार्य और पिछले चार साल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किये कार्यों का लिखित पर्ची लोगों के बीच बांटा I बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की योजनाओं एवं से सवा सौ करोड़ देशवासियों का कल्याण लक्षित है I केन्द्र सरकार द्वारा 130 से ज्यादा नई कार्यक्रम और योजन शुरू किया गया है I दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और सौभाग्य योजना से बिहार के 39 हजार गांव बिजली से रौशन हुआ है I प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से देश में पांच करोड़ 80 लाख महिलाओं को घरेलु गैस कनेक्शन दिया गया है I किसान को समृद्ध और खुशहाल बनाने की दिशा में स्वायल हेल्थ कार्ड, कृषि के लिए अलग विधुत फ्रीडर की शुरुआत हुई है I आयुष्मान भारत की योजना से गरीब का पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा किया गया है Iदेश की सुरक्षा अधिक मजबूत हुई है और सेना का आधुनिकीकरण किया गया है I सफल विदेश नीति से भारत पुरे विश्व में विश्व शक्ति के रूप में उभरा है आदि I अभियान का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष रंजित सिंह ने किया I इस दौरान नगर अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, मंतोष सिंह, नागेन्द्र राय, सदर अध्यक्ष रामबाबू सिंह, तारा देवी, मुन्ना लाल गुप्ता, केदार राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे I
नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को लेकर घर घर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता




Recent Comments