दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया। पश्चिम चंपारण लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी डॉ0 संजय जायसवाल के पक्ष में बेतिया में 8 मई 2019 को 9 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी रोड, शो करेंगे। जो आई0 टी0 आई0 चौक से शुरू होकर सर्किट हाउस न्यूकॉलोनी ब्लाक रोड चौक, हरिवाटिका चौक, स्टेशन चौक, समाहरणालय होते हुए तीन लालटेन चौक, राजगुरु चौक, इंद्रा चौक सहित शहर के विभिन्न मार्ग पर भ्रमण करेगा। साथ मे एनडीए प्रत्याशी डॉ0 संजय जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, संजय पाण्डेय, गंगा प्रसाद पाण्डेय, नारायण साह, प्रकाश राय आदि कई गणमान्य नेता गण शामिल रहेंगे। इस रोड शो के प्रभारी युवा मोर्चा अध्यक्ष रिक्की गुप्ता एवं मण्डल अध्यक्ष छठु शर्मा है। इसकी जानकारी लोकसभा मीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।




Recent Comments