खरीददारी कर लौट रहे पति पत्नी से अपराधियों ने सामान और नगदी छिना

मढ़ौरा : गौरा ओपी क्षेत्र के जवैनियां निवासी निवासी एक दम्पति से अपराधियों ने खरीददारी का सामान और नगदी छीन लिया I घटना रामपुर- गोपालपुर चंवर का बताया गया है I मामले में पीड़ित जवैनियां निवासी हरेन्द्र सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमे गांव के ही अलोक प्रसाद, आकाश प्रसाद सहित तीन अज्ञात को आरोपित किया है I प्राथमिकी के अनुसार हरेन्द्र सिंह अपनी पत्नी निलम देवी के साथ नगरा बाजार से सोमवार की शाम में कपड़ा की खरीददारी कर बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे I तभी रामपुर- गोपालपुर चंवर में पहले से आरोपी बाइक लगाकर खड़े थे I आरोपियों उन्हें रोक दिया और कट्टा सटाकर कपड़ो का थैला छीन लिया I विरोध करने पर पत्नी नीलम देवी के गले से सोना का चैन और उनके पाकेट से 5600 के करीब रूपया भी छीन कर भाग निकले I मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है I