#न्यूज़ इनपुट -संजय कुमार

खोदावंदपुर
बैठक के बहिष्कार किए जाने की जानकारी देती हुयी प्रखंड प्रमुख किरण कुमारी, उप प्रमुख नेतराम यादव ने बताया कि बुधवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में आहूत की गई थी. लेकिन बीडीओ ने इसकी लिखित सूचना किसी पंचायत समिति सदस्यों को नहीं दिये. जिससे आक्रोशित क्षेत्र के सभी पंचायत समिति सदस्यों ने बुधवार की बैठक का बहिष्कार कर दिया. बैठक का बहिष्कार करने वालों में पंसस भरत दास,कैलाश चौरसिया, मधु देवी, सविता देवी, मूली देवी, सीता देवी शामिल हैं. बैठक में भाग लेने पहुंचे विभिन्न पंचायत के मुखिया भी वापस लौट गए. सदस्यों ने आरोप लगाया कि बैठक की सूचना एक सप्ताह पहले मिलनी चाहिए थी लेकिन प्रभारी बीडीओ ने ऐसा नहीं किया. मौके पर प्रमुख किरण कुमारी, उपप्रमुख नेतराम यादव, प्रभारी बीडीओ राजदेव कुमार रजक, मनरेगा के प्रभारी पीओ राजीव कुमार, जेई नरेश कुमार यादव,बीएओ दिलीप कुमार, उधोग प्रसार पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, एमओ विवेकानंद,मेघौल मुखिया पुरुषोत्तम सिंह,खोदावंदपुर मुखिया शोभा देवी, बाड़ा मुखिया बेबी देवी,फफौत मुखिया किरण कुमारी, बरियारपुर पूर्वी मुखिया माजिद हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद थे.




Recent Comments