सारण:जेपी विश्विधालय पदाधिकारियों के शिथिलता से आजिज आर एस ए के छात्रा विश्वविद्यालय इकाई ने संघर्ष तेज करने का की ऐलान
#कुलपति को पहनाया जाएगा चूड़ी लहठी
#संजय कुमार पांडेय

छपरा ( वि वि)
जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के आर एस ए के छात्रा विश्वविद्यालय इकाई की बैठेक जय प्रकाश महिला महाविद्यालय छपरा में हुआ । कार्यक्रम में संग़ठन के तरफ से विश्वविद्यालय अध्यक्ष अर्पित राज गोलू एवम संग़ठन के महासचिव राहुल तिवारी ने भाग लिया । बैठेक को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय अध्यक्ष अर्पित राज गोलू ने कहा कि जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की मात्र एक संगठन है जो किसी भी विचार या किसी भी नेता या राजनेता या किसी भी दल से संबंध नहीं रखा केवल छात्रों के लिए संघर्ष किया साथ ही साथ विश्वविद्यालय इतिहास में संगठन का जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है और उस लड़ाई को जिस तरह से आज भी उसी मजबूती से लड़ा जा रहा है वह अकल्पनीय है ।हमारा संगठन विश्वविद्यालय इतिहास में छात्रों की समस्याओं के लिए जितना संघर्ष करता है उतना इस विश्वविद्यालय में जितने भी संगठन हैं जो छात्र संगठन के रूप में काम कर रहे है वह लोग हम लोगों के आस-पास भी नहीं नहीं है ।इसका मुख्य कारण है केवल संघर्ष और मुद्दों पर पकड़ और मुद्दों का ज्ञान होना सबसे ज्यादा आंदोलन में हम सफल रहे इसका कारण है कि इस संगठन के नेता कैंपस में रहते हैं और कैंपस की समस्याओं को हल करने का प्रत्येक दिन संघर्ष करते हैं।

विश्वविद्यालय छात्रा प्रमुख पिंकी कुमारी ने कहा कि जो वर्तमान विश्वविद्यालय प्रशासन शैक्षणिक अराजकता फैलाये हुए है इसके लिये संग़ठन तो निरन्तर प्रयास कर ही रहा है। अब हम लोगो को भी छात्रा इकाई को भी रानी लक्ष्मीबाई जैसा छात्र-छात्राओं के समस्या के युद्ध के मैदान में कपाल पर संघर्ष का झंडा बांध कर मैदान में हम सभी छात्राओं को उतरना होगा।

छपरा विश्वविद्यालय इकाई सभी महाविद्यालयों में अपना अलग इकाई का गठन करेगा । और छात्राओ के समस्या के समाधान करने के लिये कार्य करेगी । सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय छात्रा इकाई द्वारा जो विश्वविद्यालय में पदाधिकारी शैक्षणिक अराजकता फैलाए हुए है कुलपति से लेकर सारे पदाधिकारियों को सिंदूर चूड़ी और सारी भेंट किया जाएगा। ताकि वह अब लोग कार्य करने में अक्षम है भ्रष्टाचार में पूरा विश्वविद्यालय प्रशासन लिप्त है। कुलसचिव स्टोर में जो समान खरीदारी होता है उसमें घोटाला किए हुए है सारे सबूत संगठन के पास आ चुके हैं जल्द ही संगठन मुज़फ़्फ़रपुर निगरानी कोर्ट में प्राथमिकी दर्ज कराएगी बहुत जल्द वह जेल में होंगे। विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी भी विभिन्न विभिन्न घोटालों में लिप्त है जिसका आने वाले दिनों में खुलासा होगा । विश्वविद्यालय के सारे पदाधिकारी केवल भ्रष्टाचार करने में लिप्त हैं इसलिए उनको चूड़ी लहठी पहनकर सिंदूर लगाकर दूसरा कार्य करना होगा चुकी विश्वविद्यालय के पदाधिकारी ना ही परीक्षा लेने में सक्षम है ना ही छात्रों के समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने मैं छात्रा इकाई के बैठक में प्रमुख रुप से सुलेखा शर्मा पूनम कुमारी निधि कुमारी निर्मला कुमारी राज नंदनी कुमारी पूर्णिमा कुमारी अंजली कुमारी प्रिया कुमारी आरती कुमारी सुरभि कुमारी कुमारी प्रीति सिंह समेत सभी महाविद्यालय के छात्रा इकाई के पदाधिकारी उपस्थित थी।




Recent Comments