सारण :जन्म दिवस के अवसर पर प्रिंस ने  लिया नेत्रदान करने का संकल्प

छपरा :14-12- 2017 
 राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज छपरा  *जन्मदिन के रंग फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के संग* को आगे बढ़ाते हुए अपने जन्मदिन के अवसर पर नेत्रहीन विद्यालय भिखारी चौक छपरा के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया, तथा नेत्रहीन बच्चों के ही बीच केक काटकर एंव मिठाइयां बांटकर अपना जन्मदिन मनाया।।
 तत्पश्चात अपने *नेत्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा कि मरणोपरांत  किसी नेत्रहीन आंखों की रोशनी बनकर जीने मे जो खुशी मिलेगी उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है* ।तथा उन्होंने देश के लोगों एवं युवा साथियों से अपील की कि वह भी मरणोपरांत अपना नेत्रदान करें एवं अपने जीवन के बाद भी किसी नेत्रहीन की रोशनी बन  कर उन्हें सुंदर संसार देखने का अवसर प्रदान करें ।
इस जन्मदिन के मौके पर युवा साथियों में रणजीत कुमार, मकेशर पंडित ,सन्नी सुमन, विवेक कुमार ,अमृत भारत, किशन ,शमशाद ,कुमारी अनिषा, ममता ,निधि ,प्रीति ,प्रियंका ,आदि ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी।।।