सारण :रिश्वत की मांग पुरी नहीं करने पर शिक्षक का वेतन रोकने का मामला फिर प्रकाश में, डी डी ओ के मनमानी से से तंग प्राचार्य
#हाल ही में शिक्षा विभाग मढ़ौरा के मामले में फजीहत हुआ था की नया आरोप लगने से फिर हुआ किरकिरी
#शिक्षक वेतन के समय पर नहीं मिलने से मकान किराया भुगतान सहित अन्य परेशानी से है आजिज
#संजय कुमार पांडेय

छपरा :
सारण जिला का शिक्षा विभाग अपने उल्टे सीधे कारनामो के लिए हर दम चर्चा में रहता है ,प्रतिनियुक्ति मामले से लेकर वेतन भुगतान तक।इसी संदर्भ में एक मामला उजागर हुआ है डी डी ओ द्वारा वेतन भुगतान के लिए प्राचार्य से रिश्वत माँगने की।जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित डी ए वी कन्या मध्यविद्यालय गंडक नगर में टैग हो कर महेंद्र मध्य विद्यालय चलता है ।महेंद्र मध्य विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शत्रुघ्न सिंह ने जिला शिक्षा अधीक्षक को लिखित आवेदन दी है कि उनका डी डी ओ ब्रिज बिहारी साह द्वारा बिना सूचना ,बिना सक्षम आदेश के मेरा वेतन बार बार रोक दिया जाता है।बिहार में हम लोगो का सबसे महान पर्व छठ होता है इस पावन पर्व के समय भी डी डी ओ ब्रिज बिहारी साह ने अनुपस्थिति विवरणी देने के वावजूद भी बिना किसी कारण के मेरा वेतन रोक दिये एवं अन्य शिक्षकों का वेतन भुगतान कर दिए।इसके बाद वे मुझसे बोले कि मुझे 2000 रु दीजिये नही तो वेतन भुगतान नही करेंगे।बहुत अनुनय विनय करने के बाद वे चेतावनी देते हुए गुच्छ से अलग कर मेरा वेतन भुगतान किए ।और चेतावनी दिए कि अभी तो भुगतान कर दे रहा हु लेकिन इसके बाद रु नही दीजियेगा तो नवम्बर का वेतन भुगतान नही करूँगा।मेरे द्वारा नवम्बर का अनुपस्थिति विवरणी भेजने के वावजूद भी बिना किसी सूचना के मेरा वेतन रोक दिए है जबकि अन्य शिक्षकों का वेतन मिल गया है।वार्ता के क्रम में प्राचार्य शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि किराए के मकान में रहता हूं ।मकान मालिक को वेतन न मिलने के कारण किराया नही दे पाता हूं ।पत्नी भी 5 वे चरण की नियुक्ति में प्लस 2 में शिक्षिका है उसे भी आज तक एक भी वेतन नही मिला है ।लगता है अब मुझे न्याय के लिए लोकायुक्त के पास जाना पड़ेगा।विदित हो की रिश्वत के आरोप विभाग पर हाल ही में मढौरा में भी लगा था । जिसमे मीडिया में खबर फैलते ही विभाग ने पीड़ित शिक्षक आनंद कुमार का वेतन भुगतान कर मामले को दबाने की कोशिश की थी ।
👉क्या कहते है पदाधिकारी
मामला संज्ञान में है ।वेतन भुगतान का आदेश डी डी ओ को कर दिया गया है।
डी पी ओ स्थापना दिलीप कुमार सिंह




Recent Comments