बुलंदशहर पुलिस ने मात्र चौबीस घंटे मे 37 अभियुक्त जेल भेजे 
रेखा गुप्ता
बुलन्दशहर 23 अप्रैल। मेरठ मंडल के डी आई जी के आदेश के अनुसार जनपद बुलंदशहर मे चलाये गये अभियान के दौरान कई वांछित व वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे गये। मेरठ मंडल के पुलिस उपमहा निरीक्षक के एस इमेनुएल के आदेश के अनुसार एवं बुलंदशहर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनिया सिंह के निर्देशन में बीती 22 व आज की प्रथम रात्रि दिन निकलने से पहले ही चलाये गये अभियान मे समस्त क्षेत्राधिकारियों थाना प्रभारियों को भ्रमण के दौरान वाछिंत व वारण्टी अभियुक्तो की तलाशी गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद पुलिस द्वारा अभियान चलाकर वांछित वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गयी जिसमे जनपद बुलन्दशहर के विभिन्न मामलो में 11 वांछित व 26 वारण्टी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस अभियान से बदमाशों में हडकंप मचा है।