बीमारी का इलाज कराने ज़ा रही बाइक सवार महिला गिर हुयीं जख्मी,छपरा रेफर

मांझी(सारण) मांझी थाना बाजार पर बाइक से गिर कर एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे पीएचसी पहुंचाया। बाद में चिंताजनक स्थिति को देखते हुए महिला को छपरा रेफर कर दिया गया। बाइक चालक व जख्मी महिला के पति प्रभुनाथ महतो ने बताया कि वह बलिया जिले के करण छपरा गांव का निवासी है तथा अपनी पत्नी शांति देवी को बाइक पर बिठाकर सिवान जिले के मोरा मोरी नामक स्थान पर इलाज के लिए ले जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुई।