
अवकाशप्राप्त शिक्षक छठु ठाकुर नहीं रहे, छपरा के पत्रकार डॉ. सुनील प्रसाद को पितृ शोक
छपरा / पानापुर : राष्ट्रीय सागर दैनिक अखबार के छपरा ब्यूरो चीफ डॉ. सुनील प्रसाद के पिता एवं अवकाशप्राप्त शिक्षक छठु ठाकुर का गुरुवार की देर शाम निधन हो गया .75 वर्षीय श्री ठाकुर को 12 फरवरी को ब्रेन हेमरेज हुआ था एवं पटना में इलाज चल रहा था । उनके निधन की खबर सुन शुक्रवार को सारण जिला पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण श्रीवास्तव ,धर्मेंद्र रस्तोगी ,सुरभित दत्त ,राणा कुमार उनके पैतृक घर कोंध गांव पहुँचे एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया ।इसके अलावे पत्रकार अरुण तिवारी ,अरविंद तिवारी ,रमेश मिश्र , प्रदीप कुमार ,नागेंद्र कुमार ओझा आदि ने शोक व्यक्त किया .वही उनके नाम पर प्रचलित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोंध में छात्रों एवं शिक्षकों ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक प्रकट किया ।उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को मथुरा धाम घाट पर किया गया ।




Recent Comments