सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित अल्टो के ठोकर से घायल साईकिल सवार की इलाज के दौरान मौत

कोपा(सारण) – छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर कोपा थाना क्षेत्र के कोपा बाजार पर रविवार की सुबह एक अनियंत्रित आल्टो कार व साइकल की टक्कर में साइकल सवार व्यक्ती गिरीश पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए थे । घायल को बेहतर उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया था । गंभीर रूप से घायल कोपा निवासी गिरीश पंडित की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई ।