दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
आज ग्राम पंचायत राज रानीपुर रमपुरवा में आईएएस आरिफ अहसन एवं पर्यवेक्षिका गार्गी गुंजन की अगुवाई में सुबह 6 से 8 के बीच एक प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें लोगों को खुले में शौच को लेकर जागरूक किया गया. फेरी में दुसाधपट्टी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.पंचायत के कई गांवों में शौच को लेकर जागरूकता अभियान के तहत यह फेरी निकाली गई. फेरी में विकास मित्र अनिल राम, पंचायत सचिव मधुरेन्द सिंह कृषि सलाहकार राजीव रंजन पंचायत रोजगार सेवक राम-भरत पासवान आवास सहायक रविशंकर कुमार वार्ड सदस्य सहित कई ग्रामीण भी शामिल थे.