रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी के सदस्यता समारोह
में तीन नए सदस्यों ने मानद सदस्यता की ग्रहण

छपरा :समुचित समाजसेवा के लिए उचित प्लटेफार्म प्रदान करता है रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी ये बातें कहीं पीडीआरआर रोटेरियन श्याम बिहारी अग्रवाल ने मौका था रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी में नए सदस्यों के सदस्यता ग्रहण समारोह का।इस दौरान सैनिक ,रोहित गुप्ता तथा दीपक कुमार को क्लब की मानद सदस्यता रोटेरियन श्याम बिहारी अग्रवाल, रोटरी सारण के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ मदन प्रसाद तथा रोट्रेक्ट सारण सिटी के सचिव टुन्ना कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सर्टिफिकेट प्रदान करके करवायी। इस दौरान रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष निकुन्ज कुमार, उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप, संयुक्त सचिव निरव कुमार, सार्जेंट एट आर्मस अनिल कुमार, मो. साहेब, अभिषेक कुमार, मो. इरफान, महताब आलम, निशांत पांडेय,एतेहाशामुल हक इत्यादि उपस्थित थें।




Recent Comments