छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार के द्वारा बीएड प्रथम वर्ष 21-23 के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा प्रपत्र छात्र 4 जुलाई से लेकर 8 जुलाई तक भर सकते हैं ।परीक्षा शुल्क के मद में छात्रों को 2375 रुपए देने होंगे। उक्त बातों की जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि परीक्षा प्रपत्र के साथ स्नातक उत्तीर्ण अंकपत्र, प्रवेश पत्र, विश्वविद्यालय पंजीयन प्रमाण पत्र,आदि कागजातों की छाया प्रति प्राचार्य द्वारा अभिप्रमाणित संलग्न करना अति आवश्यक है तथा किसी भी स्थिति में सीईटी अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी परीक्षा प्रपत्र भरने के पात्र नहीं होंगे एवं सीईटी काउंसलिंग के उपरांत महाविद्यालय को आवंटित विद्यार्थियों की सूची में नामित विद्यार्थी परीक्षा प्रपत्र भरेंगे तथा सूची संलग्न करना अनिवार्य है। संबंधित महाविद्यालय को वर्ग संचालन कम से कम 180 दिनों तक का प्रमाण पत्र का शपथ पत्र देना आवश्यक है । वही परीक्षा प्रपत्र में विश्वविद्यालय पंजीयन संख्या अंकित करना अनिवार्य तथा पंजीयन प्रमाण पत्र की छाया प्रति प्राचार्य द्वारा अभिप्रमाणित संलग्न करना अति आवश्यक है । बिना पंजीयन संख्या एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के परीक्षा प्रपत्र नहीं स्वीकार किए जाएंगे तथा परीक्षा प्रपत्र रद्द माना जाएगा। परीक्षा प्रपत्र ऑनलाइन भरकर उसके प्रिंटआउट संबंधित महाविद्यालय में जमा करने के बाद विद्यार्थी उसकी एक प्रति प्रिंटआउट कॉपी भविष्य में संदर्भ हेतु अपने पास सुरक्षित रखेंगे।




Recent Comments