सारण :दुर्घटना में शिक्षिका की मौत पर शिक्षक संघ ने जताया संवेदना, तत्काल साढ़े पांच हजार का किया आर्थिक मदद


मढ़ौरा (सारण)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय राहिमपुर की एक शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद प्रखंड शिक्षक आगे आया I परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सूर्यदेव सिंह अन्य प्रखंड के अन्य शिक्षकों के साथ मृतक के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिल कर संतावना दिया I आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली शिक्षिका हेवंती देवी के परिवार को प्रखंड अध्यक्ष ने तत्काल 55 सौ की सहायता राशि उपलब्ध कराया I सूर्यदेव सिंह ने कहा कि शिक्षिका हेवंती देवी के परिवार में पति नागेन्द्र मिश्र के अलावा एक 17 वर्षीय पुत्र है I परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा अलग कर देने के कारण शिक्षिका झोपड़ी गिरा कर किसी तरह गुजरा कर रही थी I पति के बेरोजगार होने के कारण शिक्षिका के जिम्मे ही परिवार का पालन पोषण होता था I शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि इस दुःख की घड़ी शिक्षक संघ पीड़ित परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ा है I जल्दी ही पीड़ित परिवार को अन्य मदद भी की जाएगी I इस दौरान शुभंकर पाण्डेय,उमेश यादव,सानंद श्रेष्कर, हरेन्द्र कुमार,निरंजन गिरि सहित अन्य शामिल थे I
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर
सारण :दुर्घटना में शिक्षिका की मौत पर शिक्षक संघ ने जताया संवेदना, तत्काल साढ़े पांच हजार का किया आर्थिक मदद




Recent Comments