पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी रामबहादुर महतो के 25 वर्षीय पुत्र विवेक महतो की बुधवार की सुबह दिल्ली के समयपुर बादली में बिजली स्पर्शाघात से मौत हो गयी ।मृत युवक अपने पिता के साथ दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करता था ।गुरुवार की दोपहर दिल्ली से जैसे ही उसके पैतृक गांव पहुँचा तो गांव में कोहराम मच गया ।परिजनों के करुण चीत्कार से उपस्थित हर किसी की आंखे नम हो जा रही थी।मृतक की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी एवं एक साल की एक पुत्री है ।परिजनों ने बताया कि मकान के निर्माण कार्य के लिए लोहे के रड काटने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी।