
जमुई ।(संजीव कुमार सिंह)
बुधवार को शहर के अभय सिंह स्मारक स्थल के पास बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन जिला इकाई के सदस्यों ने शहर के कचहरी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता एक्टू प्रभारी वासुदेव राय ने की। धरना को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि ऑल इंडिया कंस्ट्रकशन वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर ही धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया है। भाकपा-माले के जिला सचिव शंभूशरण सिंह ने कहा कि मोदी सरकार फासिस्ट हुकुमत कर रही है। मजदूर विरोधी कानून लागू कर मजदूर का हकमारी की जा रही है। वहीं श्री राय ने कहा कि केंद्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा 44 श्रम कानूनों को खत्म कर 4 प्रमुख कानून जिसमें वेतन कोड, औद्यौगिक संबंधि कोड, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण कोड, पेशागत सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य हिषतियां कोड लागू करने की साजिश चला रही है। जिससे मजदूर और सभी कर्मचारियों पर लागू होगा। न्यूनतम वेतन तय करने की समय सीमा खत्म कर दिया जाएंगा, और मासिक परस्त कानून बनाया जाएगा। जिससे मजदूरों का शोषण होगा और मालिक को फायदा पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रम संशोधन बिल वापस लेने तक यूनियन संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 28 नवंबर को विधान सभा के समस्त निर्माण मजदूरों का राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 8 जनवरी को पूरे देश में आम राष्ट्रीय हड़ताल किए जाएंगे। वहीं धरना-प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधि मंडल द्वारा छह सूत्रीय मांग पत्र डीएम को भी सौंपा गया। सभा को अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव मनोज पांडेय, जयराम तूरी, रमेश यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर गुलटन पुजहर, ईिलयास हेंब्रम, विशुन तांती, फूचन टूडू, वासदेव हांसदा, धर्मेंद्र किस्कू, उर्मिला टूडू, गुलाबी देवी, संझली देवी, मुनिया देवी सहित काफी संख्या में यूनियन के सदस्य मौजूद थे।




Recent Comments