सिंगही मे नाटक का मंचन : नाटक समाज का आईना होता है – मुनेश्वर चौधरी
डोरीगंज/सारण -:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के सिंगही गाँव मे राघव सेवा संध के तत्वावधान मे आयोजित नाटक का दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन करते हुए अपने संबोधन मे पुर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक मुनेश्वर चौधरी ने कहा कि नाटक समाज का आईना होता है जो समाज मे छुपी अच्छाइयों एवं बुराईयों को उजागर करने का कार्य करते । नाटक के माध्यम से समाज मे समरसता एवं एकता का संचार होता है ।
इस अवसर पर राघव सेवा संध द्वारा सभी आगत अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर राघव सेवा संध के कलाकारों द्वारा ,आदि शक्ति महामाया ,नामक नाटक का मंचन किया गया जिसमे अन्याय पर न्याय की जीत को दर्शाया गया । नाटक को देखने के लिए भारी संख्या मे दर्शक मौजुद थे ।
राधव सेवा संध द्वारा प्रत्येक वर्ष छठ पर्व के अवसर पर नाटक का आयोजन किया जाता है । इस वर्ष भी तीन दिन के लिए संघ द्वारा नाटक का आयोजन किया गया है ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला प्रमुख संध के अध्यक्ष अभिषेक राय , पुर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राय , मुखिया मुन्ना कुमार , धर्मेन्द्र सिंह ,धनन्जय सिंह , संतोष ठाकुर , उमेश राय , सुरेन्द्र राय , पुर्व मुखिया विरेन्द्र साह , अमरनाथ राय , युवा राजद अध्यक्ष अजय राय , अखिल तिवारी , कृष्ण कुमार भास्कर , संजय कुमार , शिवनाथ यादव , कमलेश कुमार , प्रदीप ठाकुर , नरसिंह माँझी , जयप्रकाश राय , नागेन्द्र शर्मा , दिनानाथ रजनीश , बीरबल राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।