अस्पताल के चिकित्सक और कर्मियों की हुई बैठक


जमुई। (संजीव कुमार सिंह):
सीएस कार्यालय में बुधवार को सदर अस्पताल के चिकित्सक और कर्मियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा. श्याम मोहन दास नेकिया । बैठक में मौजूद लोगों को निर्देश देते हुए सीएस ने कहा कि सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ चिकित्सक और कर्मियों का व्यवहार दुरूस्त होना चाहिए। लेबर रूम, ऑपरेशन रूम सहित अन्य कक्ष का पूरी तरह साफ-सफाई रखें। एक प्रसव या फिर एक ऑपरेशन के बाद कक्ष की पूरी तरह सफाई करवाएं, दूसरे मरीज को इंफेकसन का खतरा नहीं रहे। बैठक में दवा उपलब्धता, इमरजेंसी वार्ड, सामान्य वार्ड सहित अन्य स्थानों की सफाई पर ध्यान देने का भी निर्देश दिया। सदर अस्पताल में चल रहे कार्यक्रम का भी समीक्षा किया गया। चिकित्सक और कर्मी ससमय सदर अस्पताल में पहुंचे और अपनी पूरी ईमानदारी के साथ अपना दायित्व निभाएं। उन्होंने एएनएम को निर्देश देते हुए कहा कि प्रसव कक्ष में किसी भी बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं करने दें। बताया गया कि प्रसव के दौरान आशा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग भी प्रवेश कर जाते है। जिस पर सीएस ने एएनएम को कड़ी फटकार लगाते हुए बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कहीं। बैठक में सदर अस्पताल उपाधाक्षीक डा. सैयद नौशाद अहमद, डा. नागेंद्र कुमार, डा. कविता सिंह, डा. श्वेता सिंह, डा. शालनी सिंह, केयर इंडिया के संजय कुमार सिंह, स्वास्थ्य कर्मी अवधेश सिंह, स्वास्थ्य मैनेजर सहित दर्जनों सदर अस्पताल के कर्मी मौजूद थे।