विवाद में अधेड़ की पीटकर हत्या, दो पक्षों में तनाव के मद्देनजर पुलिस कर रही हैं कैंप
छपरा : इसुआपुर थाना क्षेत्र के श्यामकौड़िया बाजार पर शुक्रवार की देर शाम विवाद कों लेकर एक अधेड़ सब्जी विक्रेता की पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आने पर पुलिस प्रशासन ने उपजे तनाव के मद्देनजर कैंप कर रही हैं.मृतक चकहन गांव का 48 वर्षीय बिन्देश्वर सिंह बताया जा रहा हैं.हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने रोड जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.मृतक के भाई ने दूसरे पक्ष के महुली गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों कों आरोपित किया हैं.बताया जा रहा हैं की स्कूली बच्चों के विवाद कों लेकर एक पक्ष के लोगों ने तेज हथियारों के साथ समूह में आकर सब्जी विक्रेता कों पीटकर हत्या कर दी.साथ ही बचाव में आयें लोगों कों भी जख्मी कर दिया.जिससे कुछ ही देर में दो समुदाय के लोग आमन-सामने देख लेने की मुद्रा में इकठ्ठा होने लगे.इसकी खबर मिलते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी.फिलहाल स्थिति कों पुलिस नियंत्रित बता रही हैं.




Recent Comments