उपचार मेंं सहयोग के लिये निकाली गयीं कैंडल मार्च

परसा(सारण) : सोनहो बजार स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल के संस्थापक सदस्य प्रखंड क्षेत्र के श्री रामपुर गाँव निवासी मुरारी लाल श्रीवास्तव के पुत्र धीरज कुमार श्रीवास्तव के उपचार में सहयोग को लेकर विद्यालय के छात्र छात्राओँ द्वारा कैंडिल मार्च निकाला गया।

विद्यालय परिसर से शिक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में निकली गई कैंडिल मार्च में अमनौर पूर्व प्रमुख सुनील राय सगुनी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह समेत सैकड़ो छात्र छात्राओँ ने हाथो में तख्ती लेकर सोनहो बजार पर भ्रमण कर जनप्रतिनिधि तथा आम जनता से बिमारी में आर्थिक सहयोग करने तथा दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में पैरवी करने की गुहार लगाई गई।छात्रो द्वारा तख्ती के माध्यम बीमार शिक्षक की उपचार में मदद करने के लिए लोगो को प्रेरित किया।वही शिक्षको ने बीमार शिक्षक के लिए आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया।

मालूम हो कि गत एक माह से 28 बर्षीय शिक्षक धीरज कुमार किडनी की गंभीर बिमारी से ग्रस्ति है।जिसका उपचार पटना के कराने के बाद चिकित्सक के सलाह पर दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।जहाँ हॉस्पिटल में शिक्षक को एडमिट नही किया जा रहा है।जिससे छात्रो ने आर्थिक व पैरवी के लिए कैंडिल मार्च निकाल कर लोगो से मदद करने की गुहार लगाया गया।कैंडिल मार्च के उपरांत सुनील राय ने दूरभाष पर एम्स में एडमिट करने के लिए कई लोगो से बात कर सहयोग करने की गुहार लगाया।शिक्षक विनोद सिंह ने बताया कि शिक्षक के उपचार में सहयोग करने के लिए कई नेता से गुहार लगाया गया है।लेकिन कोई सार्थक पहल नही किया गया है। कैंडिल मार्च में सुनील कुमार राय नरेश राय सत्येन्द्र नारायण सिंह अर्जुन सिंह दीपक कुमार दीक्षित पूनम देवी विकास कुमार गुड़िया देवी अमित कुमार जुली कुमारी रंजय तिवारी संजय उपाघ्या आदि शामिल थे।