पटना(अनूप नारायण सिंह):बिहार सरकार ने सभी सार्वजनिक स्थलों में किसी भी प्रकार का तंबाकू पदार्थ यानी सिगरेट बीड़ी गुटखा पान मसाला वह जर्दा का उपयोग कर थूकने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस संबंध में स्वास्थ विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने अपने आदेश में कहा है की कोरोना एपिडेमिक डिजीज एक्ट लागू है। बिहार एपिडेमिक डिजीज रेगुलेशन 2020 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जन स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सभी सार्वजनिक स्थलों जैसे रोड गली सरकारी गैर सरकारी कार्यालय परिसर सभी स्वास्थ्य संस्थान परिसर सभी शैक्षणिक संस्थान परिसर तथा सभी थाना परिसर में अगर आप थूकते हैं तो आप के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।अपने आदेश में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यत्र तत्र थूकने की प्रवृत्ति स्वास्थ्य के लिए खतरा है और संचारी रोगों के फैलने का एक प्रमुख कारण है। थूकने से इंसेफेलाइटिस यक्षमा, स्वाइन फ्लू के संक्रमण फैलने की प्रबल संभावना रहती है।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस को विश्वव्यापी महामारी घोषित किया है। भारत सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा इस विश्वव्यापी महामारी की रोकथाम में बचाव हेतु कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र के माध्यम से भी धुआं रहित तंबाकू पदार्थ के प्रयोग तथा सार्वजनिक स्थलों पर रोकने की अपील के बारे में अवगत कराया गया है ।आईपीसी की धारा 268 या 269 के अनुसार कोई भी व्यक्ति यदि ऐसा विधि विरुद्ध कार्य करेगा जिससे मानव जीवन के लिए संकट पूर्ण रोग का संक्रमण फैलना प्रतीत हो उस व्यक्ति को 6 माह की अवधि तक कारावास एवं ₹200 तक के जुर्माना दंडित किया जा सकता है। सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादन अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है ।प्रतिबंधित स्थलों पर धूम्रपान निषेध का उल्लंघन करने पर दंड स्वरूप ₹200 तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- केजी बीभी जलालपुर में जेंडर संवेदनशीलता एवं महावारी स्वच्छता पर कार्यशाला, छात्राओं को जागरूक किया गया
- जलालपुर में भाजपा की प्रेस वार्ता, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ को सफल बनाने का आह्वान
- खैरा में ज्वेलरी दुकान से लाखों के गहने चोरी,जांच में जुटी पुलिस
- गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि, गुरु आदित्यनाथ झा को किया याद
- सियार के काटने से जख्मी महिला एवं बच्चे की मौत से मचा हड़कंप
- कुत्ते के काटने से मुरादाबाद में एक मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही गांव-घर में मचा कोहराम
- क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
- पुण्यतिथि पर याद किए गए बहुजन नायक डॉ. धर्मनाथ राम
- जिला स्कूल में निर्वाचक साक्षरता क्लब का किया गया उन्मुखीकरण
- माधोपुर पंचायत में राशन कार्ड बनवाने के लिए लगाया गया शिविर
- रेलवे पेंशनर्स ने ऑनलाइन मानार्थ पास व्यवस्था का किया विरोध, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द जारी करने की मांग
- केंद्रीय विद्यालय मशरक ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
- छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को हाईजैक कर की गई हिंसा एवं पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : WJAI
- नीट पेपर मामले को लेकर प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन एकमा में रहा बेअसर, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
- रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शुरू, अयोध्या व विंध्याचल का करेंगे अध्ययन
- बिहार स्टेट गेम्स हेतु सिवान जिला सीनियर महिला हैंडबॉल टीम के गठन हेतु चयन प्रतियोगिता 26 जुलाई को
- मढ़ौरा में बाइक सवार दो युवक घायल, एक छपरा सदर रेफर
- मढ़ौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के प्रतिभागी सम्मानित
- मढ़ौरा में बेअसर रहा बिहार बंद, सामान्य दिनों की तरह चलती रहीं गाड़ियां
- बिहार बंद के दौरान कैदी लेकर जा रहे तरैया थाने के वाहन को उपद्रवियों ने किया क्षतिग्रस्त
- तरैया में ₹7.69 करोड़ की लागत से बने रेफरल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन
- विवाहिता की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार
- मढ़ौरा में मानव व्यापार के खिलाफ जागरूकता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
- मढ़ौरा के चार फुटबालर को पढ़ाई और खेल के लिए मिला 3, 3 लाख का स्कॉलरशिप
- मढ़ौरा में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अभिभावकों से की गई खास अपील
Recent Comments