जोगाड़ टेक्नॉलजी से ग्रामीण क्षेत्र के एक युवक ने मात्र तीन सौ रुपये में बनाया कूलर
तरैया(सारण) :
ग्रामीण क्षेत्र में गर्मी से बचने के लिए एक युवक ने गर्मी से निजात पाने के लिए मात्र 300 रुपया में एक कूलर बनाया है।जो सोलर प्लेट या बैट्री पर चलेगा।यह अनोखा अविष्कार हरखपुरा निवासी राजमोहन शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार शर्मा ने किया है।जो एक टिन के डब्बे को काटकर प्लास्टिक का पंखा लगाकर 300 रुपये से भी कम लागत खर्च पर बनाया है।जिससे ब्रांडेड कंपनी के कूलर जैसा ठंढा हवा मिल रहा है।मनोज इसके पूर्व भी कई कारनामे कर चुका है।जैसे साइकिल में स्पीडोमीटर,पानी टंकी का स्टॉक स्विच,बगैर लाइटर के गैस चूल्हा को जलाना,मोबाइल के मिस्ड कॉल से अट्टा चक्की को चालू करने जैसे कई अविष्कार कर चुका है।
*सरकार मदद करें तो जिले और राज्य का नाम कर सकता रौशन*
मनोज की प्रारंभिक पढ़ाई गाँव के ही मध्य विधलय हरखपुरा में हुई है।गरीबी के कारण युवक आठवीं तक ही पढ़ाई करके पढ़ना छोड़ दिया।मैट्रिक परीक्षा भी नही दे सका।युवक चार भाई और तीन बहन है।भाइयों में सबसे बड़ा है।आज युवक का उम्र 20 वर्ष है।उसके पिता गाँव मे ही रहते है।अगर युवक को सरकारी मदद मिले तो युवक अपने हुनर से अपने जिले और राज्य का नाम रौशन कर सकता है।