पहली बार ईवीएम पर होगा पंचायत चुनाव

पटना। बिहार में पंचायत चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी गयी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग के बाद बिहार में पंचायत चुनाव के तारीखों की घोषणा की गई है। बिहार में इस बार का पंचायत चुनाव 11 चरणों में होगा। पंचायत चुनाव की अधिसूचना 24 अगस्त को जारी की जाएगी।


इस बार का चुनाव ईवीएम पर कराया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब पंचायत के लोग मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य का चुनाव ईवीएम के माध्यम से करेंगे। वहीं ग्राम कचहरी के दो पद का चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कियाया जाएगा।

बिहार में कुल 11 चरणों में पंचायत चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे :-
पहला चरण : 24 सितम्बर
दुसरा चरण : 29 सितम्बर
तीसरा चरण : 8 अक्टूबर
चौथा चरण : 20 अक्टूबर
पाँचवा चरण : 24 अक्टूबर
छठा चरण : 3 नवम्बर
सातवां चरण : 15 नवम्बर
आठवां चरण : 24 नवम्बर
नौवा चरण : 29 नवम्बर
दसवां चरण : 8 दिसम्बर व
ग्यारहवां चरण : 12 दिसम्बर

बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों मे अंत के चरणों मे मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी जिससे कि लोगो को मतदान करने में परेशानी न हो।

बिहार में पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने प्रेस नोट जारी कर बिहार में पंचायत चुनाव के तारीखों के बारे में जानकारी दी है। पंचायत चुनाव की अधिसूचना 24 अगस्त को निर्गत की जाएगी।