
सारण :अपराधियों ने राहगीर से नगदी के साथ मोबाईल भी लूटी
——–
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण
———
मढौरा (सारण)
थाना क्षेत्र के पटेढी गांव के पास छपरा-मढौरा मेन रोड मे बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक व्यक्ति से नगदी सहित मोबाईल भी लूट कर चलते बने ।घटना के सम्बंध मे गौरा ओपी क्षेत्र के सीसवा-रसूलपुर निवासी ब्रह्मा सिंह के पुत्र सुरेंद्र कु सिंह ने मढौरा थाने मे आवेदन दे कारवाई की मांग की है ।दिये आवेदन के अनुसार सुरेन्द्र कु सिंह मंगलवार को देर संध्या लगभग 8बजे छपरा से बाइक से लौट रहे थे ।जब पटेढी गांव स्थित स्कूल के पास आये थे तो एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने रोककर पिस्टल का भय दिखाकर पांच हजार नगद एवं एक सैमसंग कम्पनी का मोबाईल लूट लिये ।पीड़ित सुरेंद्र कु सिंह ने बीती रात ही थाने पहुंच आवेदन देकर कारवाई की मांग किया ।बताते चले की सोमवार को जिले के भेल्दी मे पीएनबी बैंक से पांच लाख के लूट की घटना होने बाद पुलिस काफी ही सक्रिय है ।फ़िर भी मेन रोड मे ऐसी घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय दिया है ।
प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश पुस्पेंदु ने बताया की आवेदन के आलोक मे पुलिस छापामारी कर रही है ।




Recent Comments