सिवान :बाल सुधार गृह में बंद तीन अभियुक्तों को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने न्यायलय से की अर्जी

#परवेज अख्तर /सिवान :दवा व्यवसायी अनिल यादव गोलीकांड में शामिल बाल सुधार गृह छपरा में बंद तीन अभियुक्तों को रिमाड पर लेने के लिए पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में प्रे कर दिया है। एएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बाल सुधार गृह में बंद करण यादव, रॉबिन महतो एवं ऋषभ राज को रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए प्रे किया गया है। दवा व्यवसायी गोलीकांड में तीनों की संलिप्तता का पुख्ता सबूत पुलिस के पास है एवं इन लोगों ने भी अपनी सहभागिता स्वीकार कर लिया है, लेकिन किसके इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया, इसकी जानकारी के लिए पुलिस रिमांड पर ले रही है।
न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पुलिस रिमांड पर लेगी।




Recent Comments