तरैया(सारण) :

बिहार में छठपूजा आदिकाल से होता आ रहा है।इस सम्बंध में कई कहानियां है।यह अन्य पर्व त्योहारों की तुलना में महान आस्था का पर्व है।यह पर्व साक्षात सूर्य भगवान की कृपा से होता है।उक्त बातें महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने श्री श्री छठ पूजा सेवा समिति द्वारा लौवा में आयोजित कम्बल वितरण समारोह में लोगो को सम्बोधित करते हुए रविवार को कहा।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद ने गरीबो के बीच कम्बल वितरण कर किया।सांसद ने नगरा गाँव की एक घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि छठी मईया दबंगो और अत्याचारियों के अत्याचार को समाप्त कर देती है।छठ पूजा समिति द्वारा सैकड़ो गरीब और असहाय लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया।समिति यह कार्य 14 वर्षो के करती आ रही है।उक्त मौके पर भाजपा नेता संजय सिंह,समिति के अध्यक्ष गौरी शंकर प्रसाद,पूर्व मुखिया सह राजद प्रखण्ड अध्यक्ष वीरबहादुर राय, शत्रुध्न सिंह,कन्हैया प्रसाद,डॉ. शिवनाथ प्रसाद,डॉ श्रीराम तिवारी व अन्य मौजूद थे।