
पानापुर(सारण)प्रखंड के भोरहा पंचायत की सड़कों का सेंटलाइज का काम मंगलवार को शुरूहो गया ।पंचायत के मुखिया छठू कुमार महतो ने इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के उद्देश्य से पंचायत से गुजरने वाली सभी सड़को पर दवा का छिड़काव किया जाएगा ।उन्होंने पंचायत के लोगो से इस विपदा की घड़ी में सावधानी बरतने की अपील की एवं कहा कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का शत प्रतिशत पालन करें एवं अनावश्यक घर से बाहर न निकलें ।उन्होंने इस कार्य मे लगे कर्मियों एवं उपस्थित लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया ।इस मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह ,सरपंच प्रतिनिधि मोख्तार अहमद ,वीरेंद्र साह सहित अन्य वार्ड सदस्य उपस्थित थे।




Recent Comments