तरैया (सारण)

मढ़ौरा से छठ का समान खरीदकर घर लौट रहे माँ-बेटे को भटौरा गाँव मे तरैया-मढ़ौरा मुख्य सड़क एसएच 73 पर एक बाइक चालक ने ठोकर मार दिया।जिससे माँ की मौत हो गयी और पुत्र घायल हो गया।मृतिका 55 वर्षीया मदनी कुँवर है।तथा घायल अशोक राय का उपचार चल रहा है।इस संबंध में घायल अशोक राय ने बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसके आलोक में पुलिस ने बाइक चालक नवरत्नपुर गांव निवासी नीरज माँझी को जेल भेज दिया है।पीड़ित का आरोप है कि वह अपनी माँ के साथ मढ़ौरा से छठ का समान खरीदकर टेम्पू से लौट रहा है।जैसे ही अपने गाँव मे टेम्पू से नीचे उतरा की पीछे से उक्त बाइक चालक ने ठोकर मार दिया जिससे उसके माँ की मौत हो गयी है।